Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंडराजनीति

जिला बदलने पर भी जमे दरोगा इंस्पेक्टर जाएंगे नई तैनाती पर

गढ़वाल रेंज में तबादला होने के बाद भी उसी जिले में जमे इंस्पेक्टर और दरोगाओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आईजी गढ़वाल रेंज ने 42 पुलिसकर्मियों की सूची जारी करते हुए सभी को 10 अप्रैल तक नई तैनाती पर जाने के निर्देश दिए हैं।दरअसल, समीक्षा के दौरान सामने आया था कि रोटेशन और वार्षिक स्थानांतरण नीति के बावजूद कई इंस्पेक्टर और दरोगा वर्षों से पुराने जिलों में ही जमे हुए हैं। इस पर डीजीपी दीपम सेठ ने भी नाराजगी जताई थी। इसके बाद आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने यह आदेश जारी किया। आदेश के तहत गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों में तैनात अंडर ट्रांसफर इंस्पेक्टर और दरोगाओं को हर हाल में 10 अप्रैल तक रिलीव किया जाएगा। इस आदेश के लागू होने के बाद कई थानों और चौकियों में चार्ज संभाल रहे पुलिसकर्मी भी इसके दायरे में आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button