
त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाते हैं। खासकर, दिवाली के मौके पर कई दिनों की छुट्टियां रहती है। इसके लिए दिवाली की सप्ताह में लॉग वीकेंड पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और खूबसूरत जगहों की तलाश में हैं, तो इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए इन खूबसूरत जगहों के बारे में सब कुछ जानते हैं-
मिजोरम का यह चौथा सबसे बड़ा जिला है। यह शहर अपनी खूबसूरती और मेहमान नवाजी के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक मिजोरम घूमने आते हैं। इसमें ममित सैर के लिए जरूर आते हैं। त्रिपुरा और मिजोरम से जुड़ा हुआ यह शहर बेहद खूबसूरत है। कुल मिलाकर कहें तो लॉन्ग वीकेंड के लिए ममित सबसे बेस्ट प्लेस है।
दिवाली के मौके पर लॉग वीकेंड के अलावा आप गंगटोक जा सकते हैं। पहाड़ों के बीच बसा यह शहर सिक्किम की राजधानी है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1437 मीटर है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। शहर में कई दर्शनीय स्थल है। जहां आप जाकर लॉन्ग वीकेंड को यादगार बना सकते हैं। गंगटोक में नाथूला दर्रा भी है। यह दर्रा भारत और तिब्बत को जोड़ता है। अक्टूबर का महीना गंगटोक घूमने के लिए परफेक्ट माना जाता है।
अगर आप लॉन्ग वीकेंड हिल स्टेशन पर गुजारना चाहते हैं, तो शिमला, कुल्लू मनाली के अलावा शिलांग की प्लानिंग कर सकते हैं। बरसात के दिनों में शिलांग की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। वर्तमान समय में बरसात का सीजन लगभग समाप्त हो चुका है। अक्टूबर का महीना शिलांग जाने के लिए सबसे बेस्ट है। मेघालय की राजधानी है। आप शिलॉन्ग के आसपास के इलाके में दर्शनीय स्थल की भी सैर कर सकते हैं