Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर मंत्री रेखा आर्या पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर, एसआईटी दर्ज कर सकती है बयान

मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद देहरादून में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस दौरान मंत्री की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शनिवार रात अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई थीं। डिस्चार्ज होकर अपने सरकारी आवास पहुंची थीं। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, उनका स्वास्थ्य पहले से ठीक है, हालांकि कभी-कभी उनका बीपी बढ़ रहा है। आज सुबह वह टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना की और कन्या पूजन किया। वहीं, अब आज एसआईटी मंत्री के बयान भी ले सकती है। 

बता दें कि मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति पर एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसकी जांच के लिए एसआईटी गठित का गठन किया गया था। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी। लेकिन इस दौरान मंत्री की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद टीम ने कहा था कि मंत्री के ठीक होने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button