Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

हादसा सोमवार रात करीब 9:45 बजे हुआ। महिला ऋषिकेश से रायवाला की ओर आ रही बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर सत्यनारायण मंदिर के समीप सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रायवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

रायवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब 9:45 बजे हुआ। महिला ऋषिकेश से रायवाला की ओर आ रही बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।पुलिस के अनुसार, मृतका के पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। महिला ने क्रीम रंग की मैक्सी और नीले रंग का प्लाजो पहना हुआ था। उसके दाहिने हाथ पर टैटू बना हुआ है।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य माध्यमों से प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button