Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-गर्जन के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड की दस्तक और तेज होने वाली है। पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस हो सकता है।मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड की दस्तक और तेज होने वाली है। पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस हो सकता है।उत्तराखंड में आज मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने छह से 11 अक्तूबर तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.सीएस तोमर ने बताया कि छह से आठ अक्तूबर तक 4200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद नौ से 11 अक्तूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं।चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button