Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

कांग्रेस ने किया सचिवालय कूच, बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी, प्रदेश अध्यक्ष सहित हिरासत में कई नेता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय से सचिवालय के लिए कूच किया। राजपुर रोड से नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी जैसे ही सुभाष रोड पर सचिवालय के नजदीक पहुंचे पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस पर गणेश गोदियाल व अन्य कांग्रेसी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और नारेबाजी की।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय से सचिवालय के लिए कूच किया। राजपुर रोड से नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी जैसे ही सुभाष रोड पर सचिवालय के नजदीक पहुंचे पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस पर गणेश गोदियाल व अन्य कांग्रेसी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और नारेबाजी की।कुछ देर बाद वह सड़क पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने धरना समाप्त करने के लिए कहा तो जबरदस्त नोक-झोंक और धक्कामुक्की हुई। बाद में पुलिस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंची जहां से सभी को रिहा कर दिया गया। गणेश गोदियाल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य में भूमि संबंधी अनेक ऐसे प्रकरण सामने आए हैं, जिन्होंने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और सरकारी संसाधनों के संरक्षण पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button