Home Tuition in Dehradun
Uncategorized

ब्रिक्स की आज से एनएसए स्तर की बैठक, ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान, वार्ता रुकी; पढ़ें सुर्खियां

भारत की मेजबानी में ब्रिक्स देशों के एनएसए स्तर की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है, जिसमें चीनी विदेश मंत्री की मौजूदगी भी चर्चा में है, जबकि दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जहां ईरानी नेता ने धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है। देश में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है और एसआईटी अपनी रिपोर्ट जल्द मुख्यमंत्री को सौंप सकती है, वहीं मानसून देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का असर दिखा रहा है। खेल में बेल्जियम और ईरान का मुकाबला ड्रॉ रहा, जम्मू-कश्मीर में खीर भवानी मेले को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उधर, भाजपा ने पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत तक रणनीतिक तेज कर दी है। इसके साथ ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अहम वार्ता जारी है और इस्राइल ने दक्षिण लेबनान में अपनी सैन्य मौजूदगी बनाए रखने के संकेत देते हुए ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सख्त रुख दोहराया है।भारत की मेजबानी में सोमवार से ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे। सितंबर में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित यह बैठक सदस्य देशों के बीच राजनीतिक और रणनीतिक सहमति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button