Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

गैरसैंण में 27 अक्तूबर से होगा विधानसभा सत्र, करीब 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट भी लाएगी सरकार

27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के मुताबिक, विधानसभा सचिवालय गैरसैंण में सत्र कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 27 अक्तूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी हो गई। सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट भी लेकर आएगी।उत्तराखंड: गैरसैंण में 27 अक्तूबर से होगा विधानसभा सत्र, करीब 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट भी लाएगी सरकार

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के मुताबिक, विधानसभा सचिवालय गैरसैंण में सत्र कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।आवश्यक औपचारिक कार्यवाही की जा रही है। सत्र के दौरान धामी सरकार करीब 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ला सकती है। इसकी तैयारी भी सरकार के स्तर से तेज कर ली गई है।  भराड़ीसैंण विधानसभा में होने वाले सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश करेगी। सभी विभागों की ओर से विकास योजनाओं की आवश्यकता के अनुरूप भेजे गए प्रस्तावों का परीक्षण कर वित्त विभाग बजट को अंतिम रूप में दे रहा है।

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। माना जा रहा है इस वर्ष के अनुपूरक बजट का आकार पांच हजार करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। सरकार का फोकस राजस्व प्रबंधन रहेगा। जो विभाग स्वीकृत बजट को खर्च नहीं कर पाए हैं, उन विभागों की शेष बजट राशि दूसरे विभागों के विकास योजनाओं को दी जाएगी। 27 अक्तूबर से गैरसैंण में होने वाले सत्र में अनुपूरक बजट पेश करेगी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि सभी विभागों से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीते वर्ष का अनुपूरक बजट 5315 करोड़ का था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button