Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

ग्रुप-सी के 553 पदों पर आज से आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए मौका; कैसे भरना है फॉर्म?

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती आई है। 553 ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्तूबर है। भर्ती में कनिष्ठ सहायक समेत कई पद शामिल हैं। जानें योग्यता, उम्र, शुल्क और चयन प्रक्रियाउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तर के ग्रुप-सी पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस भर्ती के तहत उत्तराखंड राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 553 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती में सबसे ज्यादा 420 पद कनिष्ठ सहायक के हैं। इसके अलावा पंजीकरण लिपिक, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, सर्वे लेखपाल और कंप्यूटर सहायक समेत कई पद शामिल हैं

कौन-कौन से पदों पर होनी है भर्ती?

पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

पदरिक्तियां
कंप्यूटर सहायक9
कनिष्ठ सहायक/सह-आंकड़ा प्रविष्टि परिचालक3
वरिष्ठ सहायक1
पंजीकरण लिपिक55
कनिष्ठ सहायक (विभिन्न विभाग)420
टेलीफोन परिचालक1
सहायक खनिज पर्यवेक्षक22
भूमि अधिग्रहण अमीन/निरीक्षक8
अहलमद एवं कैशियर2
भंडारपाल1
गृह माता3
सर्वे लेखपाल16
कुल553


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button