उत्तराखंड
ग्रुप-सी के 553 पदों पर आज से आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए मौका; कैसे भरना है फॉर्म?

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती आई है। 553 ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्तूबर है। भर्ती में कनिष्ठ सहायक समेत कई पद शामिल हैं। जानें योग्यता, उम्र, शुल्क और चयन प्रक्रियाउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तर के ग्रुप-सी पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस भर्ती के तहत उत्तराखंड राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 553 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती में सबसे ज्यादा 420 पद कनिष्ठ सहायक के हैं। इसके अलावा पंजीकरण लिपिक, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, सर्वे लेखपाल और कंप्यूटर सहायक समेत कई पद शामिल हैं
कौन-कौन से पदों पर होनी है भर्ती?
पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
| पद | रिक्तियां |
|---|---|
| कंप्यूटर सहायक | 9 |
| कनिष्ठ सहायक/सह-आंकड़ा प्रविष्टि परिचालक | 3 |
| वरिष्ठ सहायक | 1 |
| पंजीकरण लिपिक | 55 |
| कनिष्ठ सहायक (विभिन्न विभाग) | 420 |
| टेलीफोन परिचालक | 1 |
| सहायक खनिज पर्यवेक्षक | 22 |
| भूमि अधिग्रहण अमीन/निरीक्षक | 8 |
| अहलमद एवं कैशियर | 2 |
| भंडारपाल | 1 |
| गृह माता | 3 |
| सर्वे लेखपाल | 16 |
| कुल | 553 |




