Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

चोरी में फरार मुख्य आरोपी सुनीता साहनी गिरफ्तार, आठ लाख रुपये की कॉइल बरामद

कोतवाली पुलिस ने ढकरानी जल विद्युत गृह से स्टेटर कॉइल चोरी के मामले में मुख्य आरोपी सुनीता साहनी उर्फ छेत्री को भीमावाला से गिरफ्तार किया है। वह सेलाकुई थाना क्षेत्र की शिवनगर बस्ती की रहने वाली है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के 130 स्टेटर कॉइल बरामद किए हैं जिनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है।कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि चार जनवरी की रात ढकरानी जल विद्युत गृह से कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने स्टेटर कॉइल चोरी कर लिया था। इस संबंध में पांच जनवरी को अब्दुल सत्तार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया।जांच के बाद, पुलिस ने सात जनवरी को पांच आरोपियों साहिल कुमार, अजहर, शोभा, मंजू और नंदनी को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 120 स्टेटर कॉइल और चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद हुआ था। मामले में सुनीता साहनी फरार चल रही थी। आरोपी कबाड़ बीनने का काम करती है। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button