Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

दो इंजीनियरों की मौत, भालू के हमले में गई महिला की जान, स्मैक तस्करी में बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आज ग्रैंड फिनाले है। सिंगर मासूम शर्मा भी इसमें शामिल होंगे। वहीं, आज दो इंजीनियरों की मौत हो गई।देहरादून में आज हुंडई कार के सर्विस सेंटर में आग लग गई। वहीं, कुमाऊं में स्मैक तस्करी में बड़ी कार्रवाई हुई है। उधर, दो इंजीनियरों की मौत का मामला भी चर्चा में रहा। उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस के लिए हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा भी पहुंचेंगे। कोटद्वार में भालू के हमले में महिला की जान चली गई।देहरादून पटेल नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जनरेटर रूम में दो इंजीनियर बेहोश मिले। सुबह गार्ड ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 29 वर्षीय रोहित सिंह, निवासी हरिद्वार, और 26 वर्षीय लवकुश, पुत्र रामसागर, निवासी फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।नैनीडांडा ब्लॉक के ढंगलगांव में भालू के हमले में घायल महिला मंजू देवी की रामनगर में मौत हो गई। मंजू देवी को नैनीडांडा से प्राथमिक उपचार के बाद की रेफर किया गया था। मौत की खबर से क्षेत्र में आक्रोश है। रामनगर में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं आक्रोशित क्षेत्रवासियों की ओर से खाल्यूडांडा बाजार में एकत्र होकर प्रदर्शन करने का एलान किया गया है।आग लगने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने परिसर के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठ रहा था, जिसे आसपास के दूर-दराज इलाकों से भी देखा गया।  उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस देने आ रहे गायक मासूम शर्मा ने कहा है कि वे दून आकर सारे गिले-शिकवे दूर करेंगे। बृहस्पतिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले समापन समारोह में वह प्रस्तुति देंगे



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button