Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

12 एएसपी के तबादले; सुयाल देहरादून के एसपी सिटी बने, स्वतंत्र को देहात की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

एएसपी मनोज कत्याल को एएसपी हल्द्वानी से डिप्टी कमांडेंट 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। एएसपी उत्तम सिंह नेगी को विजिलेंस में देहरादून सेक्टर का एएसपी बनाया गया है।गृह विभाग ने सोमवार को 12 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले किए हैं। देहरादून के नए एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल होंगे। सुयाल के पास हरिद्वार एसपी देहात का चार्ज था। अब तक एसपी सिटी देहरादून रहे प्रमोद कुमार को एसपी सिटी रुद्रपुर बनाया गया है। एएसपी पंकज गैरोला के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली चल रहे एसपी देहात-2 (विकासनगर) का चार्ज एएसपी स्वतंत्र कुमार सिंह को दिया गया है।

इनके अलावा एएसपी मनोज कत्याल को एएसपी हल्द्वानी से डिप्टी कमांडेंट 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। एएसपी उत्तम सिंह नेगी को विजिलेंस में देहरादून सेक्टर का एएसपी बनाया गया है। एएसपी हरबंश सिंह को एएसपी अल्मोड़ा से ट्रांसफर कर एएसपी हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी अनुषा बडोला को एटीसी हरिद्वार से एसपी क्राइम ऊधमसिंहनगर का चार्ज दिया गया है। एएसपी अमित कुमार टिहरी भेजे गए हैं। उनके पास अब तक एसपी सिटी नैनीताल का चार्ज था।एएसपी राजेश कुमार भट्ट को हाईकोर्ट विजिलेंस से ट्रांसफर कर पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर अब हाईकोर्ट विजिलेंस की जिम्मेदारी एएसपी मिथिलेश कुमार सिंह के पास होगी। सिंह इससे पहले 31वीं वाहिनी पीएसी के डिप्टी कमांडेंट थे। एएसपी अभय सिंह एसपी देहात हरिद्वार और दीपक सिंह एसपी सिटी हरिद्वार बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button