Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

पुलिस ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने 14 जून को होने वाली स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को सभी परीक्षा केंद्रों का सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी केंद्र पर सुरक्षा संबंधी कोई समस्या नहीं पाई गई।कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों का गहनता से जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा आयोजित करने में सुरक्षा की दृष्टि से कोई बाधा नहीं है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित किया गया। पुलिस ने परीक्षा के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए पूरी तैयारी कर ली है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button