प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी से हो रहा विकास, पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्धाटन किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड समेत दिल्ली और उत्तर प्रदेश को सौगात देते हुए 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी। काफी समय से एक्सप्रेसवे के शुरू होने का लोगों को खासा इंतजार था जो आज खत्म हुआ। पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
पीएम ने कहा कि बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से अचानक ही निकला था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। मुझे खुशी है कि युवाओं की ऊर्जा से ये प्रदेश विकास के नया आयाम छू रहा है। इससे हमारे लोगों को रोजगार मिला और आगे भी मिलेगा।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली और कुमाऊंनी में भाषण के साथ की। उन्होंने कहा कि दून पर मां डाट काली की कृपा और आशीर्वाद है। मैं उत्तराखंड से आज नई ऊर्जा और नई प्रेरणा लेकर जाऊंगा।




