कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम से प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा संदेश दिया। मोदी लोगों की ह्रदय रेखा छूकर भाजपा की भविष्य रेखा लंबी कर गए। मंच से चुनावी ताकत दिखाकर बताया डबल इंजन कैसे अलग है।सच है कि हाथों की लकीरें तकदीरें बनाती हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक बिसात पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों की ह्रदय रेखा को छूकर भाजपा के भविष्य की रेखा को और गहरा कर दिया। इशारो-इशारो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपा दी तो यह भी जता दिया कि मंच की एकजुटता ही उनकी असली चुनावी ताकत है।प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा जरूर थी लेकिन इसमें ऊपरी तौर पर चुनावी कुछ नहीं था। यह ऐसी सभा थी जिसमें पीएम ने विपक्ष को निशाने पर नहीं लिया। इसके बजाए उन्होंने उत्तराखंड के प्रति अपना प्रेम, लगाव फिर से दोहराया। ये बताया कि डबल इंजन से राज्य को किस तरह से लाभ हो रहा है। ये भी कोशिश की कि डबल इंजन और उनकी सरकार दूसरों से कैसे अलग है