Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबा अल्मोड़ा का युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

युवक मस्तराम घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान वह गंगा की गहराई में डूब गया। एसडीआरएफ ने युवक का शव बरामद किया है।थाना लक्ष्मणझूला के पास मस्तराम घाट पर गंगा में स्नान के दौरान एक युवक गंगा में बह गया। युवक के गंगा में बहने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची और सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशकत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक का शव बरामद किया।थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे मस्तराम घाट पट्टी वौरमला, भौनखाल, जनपद अल्मोड़ा निवासी सूरज सिंह(25) पुत्र माधव सिंह गंगा में स्नान कर रहे थे।इस दौरान वह गंगा की गहराई में डूब गया। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशकत के बाद करीब 20 फीट गहराई से युवक का शव बरामद किया गया। युवक पास के एक होटल में शेफ का काम करता था।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button