रुड़की में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती: उत्साह के साथ दौड़े युवा, रोजाना एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

5 से 23 अक्तूबर तक रुड़की में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन पवेलियन ग्राउंड में आयोजित दौड़ को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रुड़की में सोमवार से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। युवाओं के लिए आयोजित भर्ती में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। पहले दिन सेना के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू कराई। युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
5 से 23 अक्तूबर तक रुड़की में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन पवेलियन ग्राउंड में आयोजित दौड़ को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभ्यर्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर दौड़ कराई गई। एक समूह में करीब 50 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। दौड़ पूरी करने में लगे समय के आधार पर अभ्यर्थियों का आकलन किया गया। इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षण भी कराए गए।




