Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा: देहरादून पहुंचीं द्रौपदी मुर्मु, फुट ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचीं। वह पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल हुईं और विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त, वह कैंची धाम और कुमाऊं विश्वविद्यालय भी जाएंगी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रविवार सुबह सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचीं। वह यहां से हेलीकाप्टर से हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंची और सुबह विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल हुईं।

पतंजलि हैलीपेड पहुंचने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। पतंजलि यूनिवर्सिटी में अकादमिक स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ फोटो सेशन संपन्न हुआ। पतंजलि यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल हुईं और स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को सम्मानित किया।

इसके बाद वह देहरादून स्थित राष्‍ट्रपति निकेतन पहुंची और फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगी। 

राष्ट्रपति ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं- पैदल पार पुल (फुट ओवर ब्रिज) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिकता, सुरक्षा और विरासत के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button