Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

 9.73 लाख छात्रों को मिलेंगी 82 लाख से ज्यादा मुफ्त किताबें, स्कूलों में 28 मार्च तक पहुंचेगी

आठवीं तक के छह लाख 29 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को 43 लाख 78 हजार और कक्षा नौ से 12 वीं तक के तीन लाख 44 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को 38 लाख 67 हजार से ज्यादा किताबें उपलब्ध कराई जानी है।

प्रदेश में पहली बार नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें देने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती के मुताबिक विभाग का प्रयास है कि 28 मार्च तक सभी स्कूलों तक किताबें पहुंचा दी जाएं।

शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को हर साल मुफ्त किताबें दी जाती है, लेकिन कक्षा एक से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को यह समय पर नहीं मिल पाती। यही वजह है कई बार शिक्षा सत्र शुरू होने के छह से सात महीने बाद भी छात्र किताबों के लिए इंतजार करते रहते हैं, लेकिन विभाग की ओर से इस बार नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले छात्रों को किताबें उपलब्ध कराने की तैयारी है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती के मुताबिक कक्षा एक से आठवीं तक के छह लाख 29 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को 43 लाख 78 हजार और कक्षा नौ से 12 वीं तक के तीन लाख 44 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को 38 लाख 67 हजार से ज्यादा किताबें उपलब्ध कराई जानी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button