Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कहीं स्पीड मीटर बंद, तो कहीं 90 की जगह 150 दिखाई जा रही है रफ्तार

पड़ताल में लुहारी और लांक के पास मीटर बंद पाए गए। गाजियाबाद के लोनी में कार की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जबकि मीटर पर 150 दिखाई दी। प्रतिबंध के बावजूद बाइक भी एक्सप्रेसवे पर दौड़ती नजर आईं।दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रफ्तार नियंत्रित करने के लिए लगाए गए स्पीड मीटर सवालों के घेरे में हैं। पड़ताल में लुहारी और लांक के पास मीटर बंद पाए गए। गाजियाबाद के लोनी में कार की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जबकि मीटर पर 150 दिखाई दी। प्रतिबंध के बावजूद बाइक भी एक्सप्रेसवे पर दौड़ती नजर आईं।

वाहन चालकों का आरोप है कि गलत रीडिंग के कारण उनके चालान कट रहे हैं। लुहारी के पास स्पीड मीटर काफी समय से बंद पड़ा है।   जलालाबाद निवासी अनिरुद्ध ने बताया कि इसकी शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हुई। लांक में भी मीटर बंद मिला। यहां प्रतिबंध के बावजूद बाइक सवार एक्सप्रेसवे पर आते-जाते दिखाई दिए। खेकड़ा में 30 की गति पर 44 दर्ज हुई। बड़ौत और शामली के बीच भी 50 की रफ्तार पर डिस्प्ले 60 दिखाया। रीडिंग में अंतर से उपकरणों की तकनीकी जांच की जरूरत है।दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण करीब 11,868 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसकी लंबाई लगभग 210 किलोमीटर है। परियोजना की आधारशिला 26 फरवरी 2021 को रखी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को इसका उद्घाटन किया। यह दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाता है। इससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय करीब ढाई घंटे होने की उम्मीद है।यहां रखें ध्यान

गति सीमा : सामान्य हिस्सों में अधिकतम 100 किमी प्रति घंटा, जबकि कुछ हिस्सों में कम सीमा लागू है

लोनी : 90 की जगह 150 की रफ्तार

खेकड़ा : 30 की जगह 44 दिखाई

बड़ौत-शामली : 50 की जगह 60 दर्ज

लुहारी-लांक : स्पीड मीटर बंद

बिजरौल : बुढ़ाना 40 किमी दूर, बोर्ड पर दो किमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button