
राजधानी के व्यस्त आईएसबीटी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक महिला से छीना-झपटी की वारदात सामने आई है। नोएडा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही शिक्षिका का बैग स्कूटी सवार बदमाश झपटकर फरार हो गया। घटना में महिला घायल भी हो गई।पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय काजल शुक्ला रात करीब साढ़े 10 बजे आईएसबीटी के पास खड़ी थीं। इसी दौरान काले रंग की स्कूटी पर एक युवक उनके पास आया और बेहद नजदीक से स्कूटी निकालते हुए उनका बैग झपट लिया। पीड़िता ने बैग बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी के जोरदार खींचने से उनके हाथ में चोट आ गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के अनुसार, बैग में एक मोबाइल फोन, करीब पांच हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और जरूरी दस्तावेज थे।



