Home Tuition in Dehradun
देश विदेश

ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, वैश्विक व्यापार पर असर की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता बिना किसी समझौते पर सहमति बने खत्म हो गई। इसके बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि कच्चे तेल की कीमतों वृद्धि दर्ज की जा सकती है। शांति वार्ता बेनतीजा रहने के अगले ही दिन तेल की कीमतों पर इसका असर दिखने लगा है।अमेरिका द्वारा सोमवार से ईरान के बंदरगाहों को नाकाबंदी करने की घोषणा के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। शुरुआती कारोबार में रविवार को अमेरिकी क्रूड ऑयल की कीमत आठ प्रतिशत बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत सात प्रतिशत बढ़कर 102.29 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button