उत्तराखंड
वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़ी कारों में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी, वीडियो

जीवनगढ़ क्षेत्र में वेडिंग प्वाइंट के पास खड़ी एक इनोवा और स्विफ्ट कार आग की चपेट में आई हैं। देहरादून के विकासनगर में वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। कारों में आग लगती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जीवनगढ़ क्षेत्र में वेडिंग प्वाइंट के पास खड़ी एक इनोवा और स्विफ्ट कार आग की चपेट में आई हैं। सूचना मिलते ही पहुंची स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम आग पर काबू पाया।




