Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रात में विमान खड़े करने से कतरा रहीं एयरलाइंस, सुबह की उड़ानों का इंतजार बढ़ा

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तड़के हवाई सेवाएं शुरू करने की योजना फिलहाल आगे नहीं बढ़ पा रही है। एयरपोर्ट पर रात्रि पार्किंग की क्षमता और सुविधाएं बढ़ाने के साथ उत्तराखंड सरकार ने वैट में भी कटौती की है, लेकिन अब तक किसी एयरलाइंस ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। अगर रात्रि पार्किंग शुरू होती है, तो सुबह जल्दी उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा।दून एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट प्रशासन रात्रि पार्किंग शुरू कर सुबह जल्दी उड़ानें शुरू करना चाहता है। लेकिन फिलहाल किसी भी एयरलाइंस ने रात्रि पार्किंग में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। जबकि एयरपोर्ट पर सभी सुविधाएं मौजूद हैं। एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग क्षमता को बढ़ाकर 20 तक कर दिया गया है।

प्रदेश सरकार ने भी अपनी तरफ से पहल करते हुए इस पर वैट को घटाकर 26 से घटाकर दो प्रतिशत तक कर दिया है। इसके बावजूद अभी तक किसी भी विमानन कंपनी ने देहरादून एयरपोर्ट पर रात्रि पार्किंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। विमानों की रात्रि पार्किंग से तड़के उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। जबकि वर्तमान में एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे के बाद ही फ्लाइटों की आवाजाही शुरू होती है।पिछले दिनों एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें इस बिंदू पर भी चर्चा हुई थी। संबधित एयरलाइंस अधिकारियों को कहा गया था कि वो अपने मुख्यालय में इस संबंध में चर्चा करें। तड़के उड़ानें संचाचित होने से हवाई यात्रियों के साथ ही एयरपोर्ट को काफी लाभ मिलेगा। इससे एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही की संख्या में भी इजाफा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button