उत्तराखंड
यमुना पुल के पास नदी से मिला लापता युवक का शव, दो दिन से थी तलाश, एसडीआरएफ ने ट्रक से किया बरामद

युवक 17 अप्रैल से लापता था। सर्चिंग अभियान में भी उसका सुराग नहीं मिला। आज फिर से सर्च करने पर शव बरामद हुआ।दो दिन से लापता युवक का शव आज डाकपत्थर क्षेत्र अंतर्गत यमुना पुल के पास नदी में फंसे एक ट्रक से मिला है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, युवक 17 अप्रैल से लापता था। सर्चिंग अभियान में भी उसका सुराग नहीं मिला। आज फिर दोबारा अभियान चलाया गया। टीम ने संदीप अधिकारी(32) पुत्र प्रताप सिंह अधिकारी, निवासी ग्राम बुराष्टि (कच्चा ) चकराता देहरादून का शव ट्रक के नीचे से बरामद किया।




