बेटों से आठ कदम आगे रहीं बेटियां; मेधावी छात्रों को मिलेगा मेरिट सर्टिफिकेट

देहरादून रीजन का कुल पासिंग प्रतिशत 81.42 फीसदी रहा। इस वर्ष परीक्षा 17 फरवरी से नौ अप्रैल तक आयोजित की गई थी। देहरादून रीजन में कुल 1,285 विद्यालय परीक्षा प्रक्रिया में शामिल रहे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लंबे इंतजार के बाद बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। 10वीं का परिणाम जारी होने के 28 दिन बाद 12वीं का परिणाम आया तो इसमें भी बेटियों ने कमाल दिखाया। लड़कों की तुलना में लड़कियां आठ कदम (आठ फीसदी) आगे रहीं।सीबीएसई देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के आठ जिले भी शामिल हैं। इन जिलों में बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और संभल शामिल हैं। देहरादून रीजन में इस वर्ष 12वीं की परीक्षा के लिए 97,623 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया। इनमें से 97,012 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 54,172 छात्र और 42,840 छात्राएं शामिल हैं और 78,984 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। पास छात्राओं का प्रतिशत 85.84 रहा जबकि छात्रों का पासिंग प्रतिशत 7.92 फीसदी की कमी के साथ 77.92 फीसदी रहा।रीजन का कुल पासिंग प्रतिशत 81.42 फीसदी रहा। इस वर्ष परीक्षा 17 फरवरी से नौ अप्रैल तक आयोजित की गई थी। देहरादून रीजन में कुल 1,285 विद्यालय परीक्षा प्रक्रिया में शामिल रहे। जबकि 480 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।




