28 मई से होगा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा, चुनावी तैयारियों पर करेंगे मंथन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का यह दौरा 2027 के चुनावी हैट्रिक लगाने में सहायक साबित होगा। तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे नवीन संगठन और सरकार की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा 28 मई से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान उनके अनेक कार्यक्रम होंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष का सादगी से स्वागत करने का आग्रह किया है।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि उनका यह दौरा 2027 के चुनावी हैट्रिक लगाने में सहायक साबित होगा। तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे नवीन संगठन और सरकार की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेश के सांगठनिक और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।जमीनी स्तर पर सांगठनिक कार्यों और रणनीतिक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए बूथ, मंडल और जिले के पदाधिकारियों से बैठकें होंगी। वे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे, जिसमें जिला प्रभारी और अध्यक्ष शिरकत करेंगे। नितिन नवीन प्रदेश मुख्य समूह और मंत्रियों के साथ भी विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। वे 30 मई को राज्य से दिल्ली लौटेंगे।




