Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

उत्तराखंड में दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट: सभी जिलों को किया सतर्क, मैदानी जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति के आसार

सोमवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी जिलों में सोमवार से 27 मई, 2026 तक लू (हीट वेव) जैसी स्थिति की संभावना व्यक्त की गई है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने अगले दो दिनों में लू जैसी स्थिति की संभावना के दृष्टिगत सभी जिलों को पत्र भेजते हुए सतर्क रहने और सभी आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने सोमवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी जिलों में सोमवार से 27 मई, 2026 तक लू (हीट वेव) जैसी स्थिति की संभावना व्यक्त की गई है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ स्थानों पर हीट वेव जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र व नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए।स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां, ओआरएस और लू व शरीर में पानी की कमी से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। राज्य आपातकालीन परिचालन केंंद्र ने ऊर्जा निगम, पेयजल विभागों को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा पानी की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button