Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

मसूरी से लौटते समय युवक खाई में गिरा, शिव मंदिर के पास हुआ हादसा; एसडीआरएफ ने देर रात किया रेस्क्यू

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस ने देर रात संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस ने देर रात संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मसूरी से अपने दोस्त के साथ लौट रहा एक युवक संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस ने देर रात संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, रोहित नाम का युवक अपने एक दोस्त के साथ मसूरी से देहरादून की ओर स्कूटी से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था। रास्ते में उसने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर दी और किनारे बैठ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गहरी खाई में जा गिरा।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने और खाई की गहराई के बावजूद बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। युवक को सकुशल खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button