Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

 शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, मनेरी थाने में FIR दर्ज

एनसीसी की कक्षा चल रही थी। शिक्षक ने एक छात्रा से कहा कि एनसीसी अधिकारी उसे बुला रहे हैं। छात्रा शिक्षक के साथ एनसीसी कक्ष में पहुंची। आरोप है कि वहां पर शिक्षक और एनसीसी अधिकारी छात्रा से छेड़खानी करने लगे।मनेरी थाने में एक शिक्षक और एनसीसी के अधिकारी पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार सरकारी विद्यालय में बुधवार को एनसीसी की कक्षा चल रही थी। शिक्षक ने एक छात्रा से कहा कि एनसीसी अधिकारी उसे बुला रहे हैं। छात्रा शिक्षक के साथ एनसीसी कक्ष में पहुंची। आरोप है कि वहां पर शिक्षक और एनसीसी अधिकारी छात्रा से छेड़खानी करने लगे।छात्रा किसी प्रकार बचकर कक्षा में पहुंची। पीड़िता के पिता ने शिक्षक और एनसीसी अधिकारी के खिलाफ मनेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button