केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में कोहरा, बारिश से बढ़ी ठंड, यात्रा जारी

केदारनाथ में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण धाम और आसपास के क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ में भी हल्की बारिश लगी है।केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम शनिवार सुबह से कोहरे की चादर देखी गई। लगातार बारिश के कारण दोनों धामों और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि यात्रा जारी है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है। केदारनाथ यात्रा प्रशासन की निगरानी में सुचारु रूप से संचालित हो रही है। अब तक 14,14,590 से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा भक्तों के उत्साह को दर्शाता है। धाम में लगातार बारिश और कोहरे से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। इसके बावजूद भक्त आस्था के साथ दर्शन कर रहे हैं।बदरीनाथ धाम में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। हल्की बारिश भी लगातार हो रही है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, यात्री सुगमता से बदरी विशाल के दर्शन कर पा रहे हैं।उधर, रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा को आसान बनाने के लिए बन रहा मोटर ब्रिज और टनल प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी चरण में है। उम्मीद है कि अगस्त में इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।नेशनल हाईवे डिपार्टमेंट, बद्रीनाथ और केदारनाथ तीर्थ यात्रा रूट पर कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए लगभग 900.30 मीटर और 200 मीटर लंबे मोटर ब्रिज बना रहा है। केंद्र सरकार ने इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए 156 करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैंइसके शुरू होने के बाद, चार धाम यात्रा के मौसम में रुद्रप्रयाग के मुख्य बाज़ार में होने वाली भारी ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। इससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों, दोनों के लिए बेहतर और सुरक्षित कनेक्टिविटी मिलेगी।




