STF ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य पकड़े: नौकरी के नाम पर खुलवाते थे खाते, करते थे OLX फ्रॉड से साइबर ठगी

गिरोह का एक अन्य सदस्य ओएलएक्स पर फर्जी सौदों के जरिए ठगी करता था, जबकि गिरफ्तार आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराने और ठगी की रकम निकालने का काम करते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकरी और आसान लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और बाद में उन्हीं खातों का इस्तेमाल ओएलएस फ्रॉड समेत विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे।एसटीएफ की फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट ने I4C के एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के विश्लेषण, तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल इंटेलिजेंस के आधार पर इंडसइंड बैंक के एक संदिग्ध खाते की निगरानी की। जांच में पता चला कि खाते का उपयोग कई साइबर वित्तीय धोखाधड़ी में किया जा रहा है। इसके बाद आशारोड़ी चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर राजस्थान नंबर की स्कॉर्पियो से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरोह का एक अन्य सदस्य ओएलएक्स पर फर्जी सौदों के जरिए ठगी करता था, जबकि गिरफ्तार आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराने और ठगी की रकम निकालने का काम करते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकरी और आसान लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और बाद में उन्हीं खातों का इस्तेमाल ओएलएस फ्रॉड समेत विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे।एसटीएफ की फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट ने I4C के एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के विश्लेषण, तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल इंटेलिजेंस के आधार पर इंडसइंड बैंक के एक संदिग्ध खाते की निगरानी की। जांच में पता चला कि खाते का उपयोग कई साइबर वित्तीय धोखाधड़ी में किया जा रहा है। इसके बाद आशारोड़ी चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर राजस्थान नंबर की स्कॉर्पियो से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के डींग निवासी राहुल मोहम्मद और गोरखपुर निवासी (हाल निवासी लखनऊ) शिवांश उपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन, इंडसइंड बैंक की पांच बैंक किट (एटीएम कार्ड और चेकबुक सहित), एक आधार कार्ड, 15 हजार रुपये नकद तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।




