Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

आज उत्तराखंड पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: देहरादून और मसूरी में कार्यक्रम; शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद

उपराष्ट्रपति आज राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) देहरादून में 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करेंगे।उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर बुधवार को देहरादून पहुंचेंगे। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून व लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंधन किए हैं। 19 अगस्त को राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) देहरादून में 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करेंगे।वह 20 अगस्त को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति दोनों अकादमी के दौरे में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने विस्तृत रूट प्लान जारी किया है। 19 अगस्त को दोपहर एक से 3:30 बजे तक, जबकि 20 अगस्त को सुबह 8:30 से 10:30 बजे और दोपहर 12 से तीन बजे तक जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ऋषिकेश से देहरादून आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर-थानों-छह नंबर पुलिया-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग होते हुए शहर में प्रवेश कराया जाएगा। हरिद्वार से आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला और दूधली मार्ग से कारगी चौक होते हुए देहरादून भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।एसएसपी के निर्देश पर डोईवाला और कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। जनपद की सीमाओं और आंतरिक मार्गों पर बाहरी लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने और निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। एंबुलेंस, पुलिस और दमकल जैसी अति आवश्यक सेवाओं को डायवर्जन से मुक्त रखा जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button