Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

उल्लास के साथ मनाया इगास, भैलो खेल लोक गीतों पर जमकर थिरके सीएम धामी, तस्वीरें

सीएम ने कहा कि लोकपर्व केवल उत्सव मनाने के अवसर नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से हमारी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति होती है। इसलिए इगास सबको मिलकर मनाना चाहिए।मुख्यमंत्री आवास में उल्लास के साथ लोक पर्व इगास मनाया गया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से भैलो खेलकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, परंपरा और पहाड़ की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, इगास उत्तराखंड की लोक संस्कृति, आस्था, परंपरा और सामूहिक उल्लास का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपने पूर्वजों की गौरवशाली विरासत से जोड़ता है।लोकपर्व केवल उत्सव मनाने के अवसर नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से हमारी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति होती है। राज्य के लोकपर्व, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक खानपान, वेशभूषा और रीति-रिवाज हमारी विशिष्ट पहचान हैं।बच्चों और युवाओं को इगास, हरेला, फूलदेई, घी संक्रांति, उत्तरायणी सहित प्रदेश के विभिन्न लोकपर्वों से जोड़ना होगा, जिससे वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझें और उन पर गर्व करना सीखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button