Home Tuition in Dehradun
राजनीति

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक: चुनाव को लेकर बनाई रणनीति; 15 सितंबर के बाद दौरे पर आएंगे राहुल, प्रियंका और खरगे

उत्तराखंड में चुनाव के लिए पार्टी की ओर से उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव के कामों को लेकर बंटवारा किया जाना है। इसे लेकर आज कांग्रेस के आला अधिकारियों ने बैठक की।प्रदेश में चुनावी माहौल गरमाने के लिए 15 सितंबर के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे।बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में हुई प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक में राष्ट्रीय नेताओं के दौरे व पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में चुनावी रणनीति के साथ पार्टी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा की गई।15 सितंबर के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उत्तराखंड का दौरा करेंगे। गढ़वाल व कुमाऊं में पार्टी के शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यक्रमों की तिथि तय की जाएगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button