Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

विचारों से बदलाव तक…25 को देहरादून में लोगों से रूबरू होंगी जया किशोरी, अमर उजाला कर रहा आयोजन

सुभाष नगर स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में 25 अगस्त की शाम अमर उजाला जीवांजलि : विचारों से बदलाव तक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें जया किशोरी विचारों से बदलाव का मंत्र देंगी।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून, सकारात्मक सोच और जीवन के मूल्यों की तलाश कर रहे लोगों के लिए 25 अगस्त की शाम खास होगी। देश की प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता एवं कथावाचक जया किशोरी देहरादून में लोगों से रूबरू होंगी।अमर उजाला जीवांजलि के तत्वावधान में आयोजित ‘विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम में जया किशोरी 25 अगस्त को शाम 5:30 बजे सुभाष नगर स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में अपने विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम को लेकर शहर में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है।अपने संबोधन में जया किशोरी इस बात पर प्रकाश डालेंगी कि विचार हमारे जीवन को किस तरह दिशा दे सकते हैं और सकारात्मक विचारों से बदलाव की शुरुआत कैसे होती है। वह जीवन में संस्कार, संयम और संवेदनशीलता के महत्व के साथ-साथ रिश्तों, व्यवहार और सकारात्मक सोच से जुड़े पहलुओं पर भी संवाद करेंगी।राजस्थान के सुजानगढ़ में 13 जुलाई 1995 को जन्मीं जया किशोरी का बचपन से ही कृष्ण भक्ति की ओर रुझान रहा। उनके गुरु पंडित गोविंद राम मिश्रा ने उन्हें ‘किशोरी जी’ की उपाधि दी। आध्यात्म, सकारात्मक सोच और जीवन मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाली जया किशोरी देश-विदेश में सैकड़ों कार्यक्रमों को संबोधित कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत उपस्थिति है, जहां बड़ी संख्या में लोग उनके विचारों और संदेशों से जुड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button