Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा: छिद्दरवाला में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, चली गई जान

छिद्दरवाला स्थित रेड सिग्नल से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार किशोर को अपनी चपेट में ले लिया।हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर छिद्दरवाला रेड सिग्नल के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार 18 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर को लालतप्पड़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया।हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। बताया गया कि छिद्दरवाला स्थित रेड सिग्नल से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।पुलिस के अनुसार चालक डंपर को लालतप्पड़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोटद्वार निवासी अनिकेत गुसाईं (18) पुत्र दीपक गुसाईं के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button