Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा; बेकाबू ट्रक एक्सप्रेस-वे के पराफिट से टकराकर मजदूर पर पलटा, मौके पर हुई मौत

ट्रक देहरादून की तरफ आ रहा था। इस दौरान ट्रक बेकाबू होकर एक्सप्रवे के पराफिट से टकराकर सड़क पर काम कर रहे मजदूर पर पलट गया।राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के ढलान पर आ रहा कंटेनर अचानक बेकाबू होकर पैराफिट से टकराकर सड़क किनारे सफाई कर रहे मजदूर पर पलट गया। उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी मजदूर महेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चालक मौके से भाग निकला जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।एसओ क्लेमेंटटाउन मोहन सिंह ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरटीओ चेकपोस्ट से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले एक कंटेनर पलटा हुआ है। उसके नीचे एक व्यक्ति भी दबा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कंटेनर का चालक वहां नहीं था। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलवाकर कंटेनर को सीधा कराया तो देखा कि नीचे दबे व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गांव नंदूपुर निवासी महेश के रूप में हुई है।मृतक के साथियों ने बताया कि महेश यहां पर कंप्रेसर से सड़क किनारे सफाई कर रहा था। इसी दौरान तेजी से आता यह कंटेनर बेकाबू होकर पलट गया। एसओ ने बताया कि महेश के परिजन यहां नहीं थे। ऐसे में शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कंटेनर को मौके से हटाकर आशारोड़ी चौकी परिसर में खड़ा किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।मोहब्बेवाला की ढलान पर बेकाबू होते ट्रकों की रफ्तार पर काबू नहीं पाया जा रहा है। इसका नतीजा आए दिन होने वाले हादसों के रूप में सामने आ रहा है। बीते दो वर्षों में इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक हादसे केवल ट्रकों के बेकाबू होने से हुए हैं। इनमें कोई ट्रक बेकाबू होकर किसी प्रतिष्ठान में घुस गया तो कभी वाहनों को टक्कर मार दी। हादसों में कई लोगों की जान भी चली गईं। इस ढलान पर होने वाले इन हादसों रोकने के लिए कई बार बैठकें और दिशा निर्देश जारी हुए लेकिन धरातल पर कोई प्लान उतर ही नहीं सका।दरअसल, यह ढलान वर्षों से मुसीबत का सबब बनी है। एक्सप्रेस वे बनने के बाद यह ढलान और भी घातक हो गई है। सहारनपुर की ओर से तेज गति से आने वाले भारी वाहनों की गति अचानक और तेज हो जाती है। इससे कई बार चालक नियंत्रण खो देता है और कई हादसों में ब्रेक फेल होने जैसी बात सामने आई हैं। एक्सप्रेस वे के मुहाने पर स्पीड ब्रेकर और अन्य सुझाव भी दिए गए लेकिन कोई ठोस हल इसका आज तक नहीं निकल सका है। हालात ये हैं कि हादसे लगातार हो रहे हैं। अब बृहस्पतिवार को हुए हादसे में एक और जान चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button