गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सत्र की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को 11 बजे सत्र शुरू होगा। हम सत्र को बेहतर और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। सत्र के लिए अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।
बुधवार को यमुना कालोनी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सत्र की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को 11 बजे सत्र शुरू होगा। हम सत्र को बेहतर और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार भी भराड़ीसैंण में सभी सुविधाएं व्यवस्थित होंगी। बताया कि विधानसभा सचिवालय को अब तक पक्ष और विपक्ष के 31 विधायकों से 426 प्रश्न प्राप्त हुए हैं।बुधवार को यमुना कालोनी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सत्र की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को 11 बजे सत्र शुरू होगा। हम सत्र को बेहतर और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार भी भराड़ीसैंण में सभी सुविधाएं व्यवस्थित होंगी। बताया कि विधानसभा सचिवालय को अब तक पक्ष और विपक्ष के 31 विधायकों से 426 प्रश्न प्राप्त हुए हैं।हमारा प्रयास रहेगा कि जो समय मिला है, उसका बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर पक्ष-विपक्ष के विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को उठाने का मौका मिले और उस पर सरकार अपना जवाब दे सके। बता दें कि सरकार ने 27 अक्तूबर से भराड़ीसैंण में विस सत्र कराने का निर्णय लिया गया है, 29 अक्तूबर को करवा चौथ पर्व है। ऐसे में सत्र के लिए दो ही दिन का समय तय किया गया है।



