Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

साइड देने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से कार पर किया हमला, शीशे तोड़े

पीड़ित का कहना है कि रास्ते में साइड देने को लेकर कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद जब वह दोबारा वहां से गुजरा तो युवकों ने उन्हें घेर लिया और कार पर हमला कर दिया।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी के पास कार से साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि करीब दस से ज्यादा युवकों ने एक युवक को घेरकर उसकी कार पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, पनियाला निवासी मोहम्मद साजिद तीन नवंबर की शाम दून पब्लिक स्कूल की ओर से कार लेकर रामपुर चुंगी जा रहा था। रास्ते में साइड देने को लेकर कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद जब वह दोबारा वहां से गुजरा तो युवकों ने उन्हें घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने रामपुर समेत अन्य युवकों पर हमले का आरोप लगाया है।परिजन मोहम्मद तालिब के अनुसार, उनकी किसी से पुरानी रंजिश नहीं है। मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button