Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

जयकारों से गूंज रहा धाम, अब तक 18.95 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 11 नवंबर को बंद होंगे कपाट

बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कपाट बंद होने की तारीख नजदीक आने के बावजूद बना हुआ है। साफ मौसम के बीच बर्फ से ढकी चोटियां और धाम का आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को आकर्षित कर रहा है।केदारनाथ धाम में वर्ष 2026 की यात्रा अपने निर्धारित पड़ाव की ओर बढ़ रही है। धाम के कपाट आगामी 11 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। अब तक कुल 18,95,701 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इन दिनों धाम में मौसम साफ रहने से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल रही हैं। देश के विभिन्न राज्यों से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बर्फ से ढकी चोटियां, मनोरम वादियां और मंदिर परिसर का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। बाबा के जयकारों से पूरा धाम शिवमय बना हुआ है।

बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्ग पर आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक सतर्क है। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग देने के लिए पुलिस बल लगातार मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं।व्यवस्थाएं की जा रही हैं।केदारनाथ धाम में तापमान लगातार गिर रहा है और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री साथ रखने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button