Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हरीश रावत में लौटा जोश, बोले-मेरी यात्रा को लेकर छाया कुहासा छंट गया

उम्र के इस पड़ाव पर पार्टी नेतृत्व से मिली अहमियत को हरीश रावत ने अपने लिए बड़ा प्रोत्साहन बताया है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उनके तेवर और सक्रियता को लेकर भी नए संकेत मिले हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से कई राजनीति मुद्दों पर खुली बातचीत से खुद को उत्साहित महसूस कर रहा हूं। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई ऊर्जा व स्फूर्ति की अनुभूति हो रही है। इसका असर उत्तराखंड में दिखाई देगा।

हरीश रावत ने कहा मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार यह है कि 80 की उम्र तब पार्टी नेतृत्व मुझे उत्तराखंड और देश में पार्टी के लिए उपयोगी माना है। इस उम्र में पार्टी नेतृत्व यह कहना मेरे लिए एक बूस्टर डोज का काम कर रहा है। काम तो मैं पहले भी करता रहता था या करता रहता हूं। मैंने अपनी धन्यवाद जनसंवाद यात्रा के विषय में भी नेतृत्व के सामने अपनी सोच रखने का अवसर मिला।मैंने नेतृत्व को अवगत कराया कि मैं लंबे समय से बीमार रहा और एक गंभीर परिस्थिति से गुजरा और लोगों ने मेरे स्वास्थ्य को लेकर अपने-अपने तरीके से चिंताएं भी जताई। इसी दौरान ईडी ने भी मेरे एक सहयोगी के घर पर छापा मारा और मुझे भी नोटिस देकर तलब किया। मेरी धन्यवाद यात्रा से पार्टी को लाभ मिल रहा था लेकिन प्रदेश प्रभारी की ओर से यात्रा रोके जाने का निर्देश मिलने के बाद मैंने अपनी आगे की धन्यवाद यात्रा स्थगित कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button