Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

दो हजार रुपये तक बढ़ सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, यूपी में बढ़ाने से अब सरकार पर दबाव

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जबकि उत्तराखंड में उन्हें फिलहाल 9300 रुपये मानदेय और 500 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिल रहा है। दोनों राज्यों के बीच मानदेय के इस अंतर के बाद उत्तराखंड में भी बढ़ोतरी का दबाव बढ़ गया है।प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 से 2000 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय शासन स्तर से होना है। प्रदेश में 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं इससे जुड़ी हैं। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कार्यकर्ता पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जबकि उत्तराखंड में उन्हें फिलहाल 9300 रुपये मानदेय और 500 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिल रहा है। दोनों राज्यों के बीच मानदेय के इस अंतर के बाद उत्तराखंड में भी बढ़ोतरी का दबाव बढ़ गया है।प्रदेश में मानदेय वृद्धि से पहले महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से कई राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन किया गया है। इसमें सामने आया कि हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक 16 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button