Home Tuition in Dehradun
स्वास्थ्य और सौंदर्य

 साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में बेहद ग्लैमरस दिखती हैं मौनी रॉय

छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय आज करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने वो मुकाम हासिल किया है, जिसका आजकल के युवा सपना देखते हैं। मौनी रॉय ने टीवी सीरियलों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जिस वजह से लोग उन्हें घर-घर में जानते हैं।

28 सितंबर के दिन मौनी रॉय अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इसके लिए हाल ही में उन्होंने प्री बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है। मौनी रॉय जितनी कैमरे पर खूबसूरत दिखती हैं, उससे ज्यादा उनका बोल्ड लुक अलग जिंदगी में चर्चित रहता है।

दरअसल, रियल लाइफ में मौनी रॉय काफी ग्लैमरस हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लुक्स की फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिस पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। एथनिक से लेकर उनके वेस्टर्न लुक तक बेहद ही कमाल के होते हैं। आज के लेख में हम आपको मौनी के कुछ ग्लैमरस लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

लहंगा

वैसे तो लहंगा एक एथनिक परिधान है लेकिन मौनी इसमें भी काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। आप चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।

साड़ी 

साड़ी में मौनी का अंदाज काफी बोल्ड दिख रहा है। मौनी हर तरह की साड़ी में भी अपना ग्लैमरस लुक दिखा चुकी हैं। 

स्लिट ड्रेस

इस तरह की स्लिट ड्रेस आजकल काफी चलन में है। मौनी भी इस लुक में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। इस ड्रेस में उन्होंने काफी बोल्ड पोज भी दिए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button