Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

दून में जलेगा 181 फीट के रावण का पुतला, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, 11 जगह लगेंगे बैरियर

दशहरा कार्यक्रम समाप्त होने तक विक्रम और मैजिक वाहनों के रूट भी बदले रहेंगे। रूट नंबर तीन के विक्रम तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की ओर जाएंगे। रूट नंबर पांच और आठ के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 20 अक्तूबर को 79वां दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार उत्तराखंड के सबसे ऊंचे 181 फीट का रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बार भी रावण का दहन रिमोट से किया जाएगा। इसके लिए पुतले में दस बम लगाए गए हैं।

कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। शोभायात्रा कालिका मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस ने 11 स्थानों पर बैरियर लगाने के साथ ही सामान्य और वीआईपी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग निर्धारित की है।प्रभारी एसपी ट्रैफिक जया बलूनी ने बताया कि दशहरा कार्यक्रम समाप्त होने तक विक्रम और मैजिक वाहनों के रूट भी बदले रहेंगे। रूट नंबर तीन के विक्रम तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की ओर जाएंगे। रूट नंबर पांच और आठ के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे। रूट नंबर दो के विक्रम पंत रोड स्थित स्टैंड से संचालित नहीं होंगे। इन्हें सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस मोड़ा जाएगा।राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को ग्रेट वैल्यू तिराहा, दिलाराम चौक, बहल चौक, ग्लोब चौक, घंटाघर और दर्शनलाल चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग पहुंचना होगा। रायपुर और सहस्रधारा रोड से आने वाले वाहन सर्वे चौक होते हुए मंगला देवी या काबुल हाउस पार्किंग जा सकेंगे। ईसी रोड और सुभाष रोड से आने वाले वाहन आराघर चौक, द्वारिका स्टोर, क्रॉस रोड और बुद्धा चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button