Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

राजधानी के निजी बोर्डिंग स्कूल में छात्र से दुष्कर्म; प्रबंधक गिरफ्तार, पिता की तहरीर पर FIR दर्ज

छात्र कुछ समय से गुमसुम था और ज्यादातर समय अकेला रहता था। इससे परेशान परिजनों ने बच्चे से पूछताछ करनी शुरू की। काफी बातचीत के बाद बच्चे ने बताया कि उसके साथ स्कूल के प्रबंधक ने गलत काम किया है।राजधानी का एक निजी बोर्डिंग स्कूल विवादों में आ गया है। स्कूल के प्रबंधक पर एक छात्र के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।प्रेमनगर थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वह पिछले कुछ समय से गुमसुम था और ज्यादातर समय अकेला रहता था।इससे परेशान परिजनों ने बच्चे से पूछताछ करनी शुरू की।काफी बातचीत के बाद बच्चे ने बताया कि उसके साथ स्कूल के प्रबंधक ने गलत काम किया है। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। वह प्रेमनगर थाने पहुंचे और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से काम किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस टीम घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button