Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

नेपाल आपदा के बाद पिथौरागढ़ के भुवन से परिवार का संपर्क टूटा, हाइड्रो पावर प्लांट में करते हैं काम

नेपाल में आई आपदा के बाद पिथौरागढ़ निवासी भुवन दत्त के परिजन चिंतित है। नेपाल स्थित एंड्रायड हाइड्रो पावर प्लांट में कार्यरत भुवन के बारे में जानकारी के लिए परिजनों ने प्रशासन से संपर्क किया है।नेपाल आपदा के बाद से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले भुवन दत्त से उनके परिवार के लोगों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। भुवन दत्त नेपाल स्थित एंड्रायड हाइड्रो पावर प्लांट में कार्यरत हैं। यूएसडीएमए के अनुसार भुवन के परिवार के लोगों ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, पिथौरागढ़ में संपर्क किया था।इसके बाद डीआईओसी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सूचना भेजी है। संबंधित सूचना को गृह मंत्रालय को भेजा गया है। अभी तक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में भारत के चार, अमेरिका और ब्रिटेन के दो-दो और एक कनाडा के व्यक्ति से संपर्क नहीं होने पर उनके परिचितों ने संपर्क किया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button