उत्तराखंड
एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां

एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्बाइन से एक साथ 11 गोलियां चली। मृतक का नाम सुनील था। प्राथमिक पड़ताल में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग घटना को एक्सीडेंटल मान रहे हैं कि सफाई करते वक्त घटना हुई। ऑटोमैटिक मोड में 11 गोली चली। रात 9.30 बजे की घटना है। एसपी देहात वन जया बलोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




