
नौ दिसंबर 2025 को सेलाकुई इलाके के बाजार में एक विवाद हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला किया। 17 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ते रहे और 26 दिसंबर 2025 को दम तोड़ दिया था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में है।सेलाकुई में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी यज्ञ अवस्थी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराखंड पुलिस ने विदेश मंत्रालय की ओर से उठाए गए बिंदुओं पर मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है। इससे पहले पुलिस आरोपी के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर चुकी है।नौ दिसंबर 2025 को सेलाकुई इलाके के बाजार में एक विवाद हुआ था। आरोप है कि 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल चकमा पर स्थानीय युवकों के एक समूह ने नस्लीय टिप्पणियां की। जब दोनों भाइयों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर चाकू व भारी वस्तुओं से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद जख्मी एंजेल 17 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ते रहे और 26 दिसंबर 2025 को दम तोड़ दिया।




